जैन लिगेसी कप का अंतिम दिन:रेस्टफुल रॉयल्स और नक्ष नाइटस् फाइनल में, शाम 7 बजे से होगा मुकाबला

भोपाल के बैरागढ़ क्रिकेट ग्राउंड में चल रहे जैन लिगेसी क्रिकेट टूर्नामेंट में क्वालिफायर-2 का मुकाबला जेके चैंपियंस और रेस्टफुल रॉयल्स के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जेके चैंपियंस की शुरुआत संभली हुई रही। दोनों ओपनरों ने सूझबूझ के साथ पारी आगे बढ़ाई और 5 ओवर में टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 55 रन बना लिए। इसके बाद रेस्टफुल रॉयल्स ने शानदार वापसी की और लगातार विकेट चटकाकर जेके चैंपियंस की रन गति पर ब्रेक लगा दिया। अंतिम ओवर में गेंदबाजी करते हुए इलू ने तीन विकेट झटके, जिससे जेके चैंपियंस की टीम 12 ओवर में 97 रन पर सिमट गई और 100 रन का आंकड़ा नहीं छू सकी। मनीष और मनीष जैन की तूफानी पारियों से रॉयल्स ने आखिरी गेंद पर दर्ज की जीत लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेस्टफुल रॉयल्स की शुरुआत बेहद शानदार रही। दोनों ओपनर बल्लेबाजों ने टीम को मजबूत आधार दिया। ओपनर मनीष ने मात्र 13 गेंदों में 40 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं मध्यक्रम में मनीष जैन ने 14 गेंदों में 40 रन बनाए और मैच की आखिरी गेंद पर छक्का जड़ते हुए रेस्टफुल रॉयल्स को फाइनल का टिकट दिला दिया। कल खेले गए दूसरे सेशन में क्वालिफायर-1 मुकाबले में नक्ष नाइट्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से जीत दर्ज की। वहीं एलिमिनेटर मैच में जेके सुपरकिंग्स ने 360 धुरंधर को 33 रनों से हराकर क्वालिफायर-2 में अपनी जगह पक्की की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *