पटियाला में हेड कॉन्स्टेबल की हत्या:कृपाण से किया हमला; भाई भी गंभीर घायल, सिर में छह टांके लगे

पंजाब के पटियाला में हेड कॉन्स्टेबल अमनदीप सिंह की कृपाण से हमला कर हत्या कर दी गई। इस हमले में उनके भाई नवदीप सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनके सिर पर भी कृपाण से वार किया गया। नवदीप सिंह का नाभा के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। अमनदीप सिंह पटियाला के सिविल लाइन थाना में हेड कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात थे। उन्हें 26 जनवरी को परेड में शामिल होना था। उससे पहले ही किसी ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए छानबीन की जा रही है। हमले के बाद से परिवार सदमे में है। गणतंत्र दिवस परेड में जाना था मृतक की बहन ने बताया कि कॉन्स्टेबल अमनदीप को 26 जनवरी की परेड में शामिल होने था। उससे पहले ही उनपर जानलेवा हमला हो गया। उन्हें बचाने गए भाई पर भी कृपाण से हमला कर दिया गया। बहन ने आगे कहा कि उन्हें कुछ समय पहले ही फोन पर भाई की हत्या की सूचना मिली। उन्होंने पंजाब की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए और कहा, “जब मेरा भाई ही सुरक्षित नहीं है, तो फिर और कौन सुरक्षित होगा?” सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ने जानकारी दी कि अमनदीप सिंह को अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था। उनके भाई नवदीप सिंह के सिर पर कृपाण से हमले के कारण छह टांके लगे हैं। नाभा के एसएचओ सौरव सबरवाल ने पुष्टि की कि पुलिस कर्मचारी अमनदीप सिंह की हत्या हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *