मदन राठौड़ बोले- भाजपा ने संविधान को सर्वोच्च सम्मान दिया:लोगों को आजादी का असली अनुभव दिलाने में जुटी है डबल इंजन की भजनलाल सरकार

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि देश में यदि किसी राजनीतिक दल ने संविधान का सही मायनों में सम्मान किया है तो वह भारतीय जनता पार्टी है। भाजपा की जब-जब सरकारें बनीं, तब-तब संविधान को सर्वोच्च सम्मान देने का काम किया है। आज भाजपा के सभी कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि संवैधानिक व्यवस्थाओं के अनुरूप आचरण कर रहे हैं। प्रदेश में भजनलाल शर्मा की डबल इंजन सरकार का सतत प्रयास है कि आम नागरिक को आज़ादी का वास्तविक अनुभव मिले, विकास के अवसर मिलें और वे देश के विकास में सहभागी बनें। राठौड़ भाजपा मुख्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह में बोल रहे थे। राठौड़ ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पदभार ग्रहण करते समय संविधान को सिर पर लगाकर उसका सम्मान किया था। राठौड़ ने कहा कि संविधान हमें व्यवस्थाओं का पालन करना सिखाता है, जिससे देश में मजबूत कानून व्यवस्था बनी रहे और आम नागरिक सम्मान के साथ जीवन यापन कर सके। संविधान मर्यादा, अनुशासन और समानता का रास्ता साफ करता है। राठौड़ ने कहा- आज हमारे पड़ोसी देशों क हालत देख लीजिए। श्रीलंका, बांग्लादेश और पाकिस्तान जैसे देशों में संवैधानिक व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं, जहां आम नागरिक अपने मौलिक अधिकारों की रक्षा नहीं कर पा रहे हैं। इसके विपरीत भारत में संवैधानिक व्यवस्था को मजबूत किया गया है, जिसके लिए देश के नेतृत्व का सम्मान किया जाना चाहिए। संविधान को सर्वोच्च सम्मान देते हुए ऐसी व्यवस्था बनानी होगी, जिससे सर्व समाज का समग्र विकास हो सके और आम नागरिक के जीवन में व्यक्तिगत शुचिता एवं राष्ट्रीय चरित्र का निर्माण हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *