DSP विकास धींधवाल सहित 4 पुलिसकर्मी ‘DGP डिस्क’ से सम्मानित:जयपुर में आयोजित समारोह में IG ने दिए मेडल, प्रदेश स्तर पर सम्मान

राजस्थान पुलिस में उल्लेखनीय एवं सराहनीय सेवाओं के लिए जिले के चार पुलिस अधिकारियों व जवानों को ‘महानिदेशक पुलिस (DGP) डिस्क एवं प्रशस्ति पत्र’ से सम्मानित किया गया है। जयपुर में आयोजित समारोह में जयपुर रेंज आईजी ने इन जांबाजों को यह सम्मान सौंपा। सम्मान पाने वालों में चिड़ावा वृत्ताधिकारी (DSP) विकास धींधवाल प्रमुख रूप से शामिल हैं। उनके नेतृत्व में क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की दिशा में किए गए कार्यों के लिए उन्हें इस प्रतिष्ठित मेडल से नवाजा गया। उनके साथ ही पिलानी थानाधिकारी (CI) चन्द्रभान को भी उनकी कार्यकुशलता के लिए DGP डिस्क प्रदान की गई। अधिकारियों के साथ-साथ जिले के दो जवानों ने भी अपनी मेहनत और ईमानदारी से विभाग का नाम रोशन किया है।कॉन्स्टेबल सुरेश कुमार और कॉन्स्टेबल हरेन्द्र शामिल हैं। इन दोनों जवानों को उनकी विशेष सेवाओं के लिए महानिदेशक पुलिस द्वारा चयनित किया गया था। जयपुर रेंज कार्यालय में यह सम्मान समारोह आयोजित हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *