कर्रेगुट्टा-पहाड़ी पर 6 IED ब्लास्ट…11 जवान जख्मी:गणतंत्र-दिवस से एक दिन पहले वारदात, पैरों में आई चोटें, आंखों में छर्रे लगे, रायपुर में ऑपरेशन-सर्जरी हुआ

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा पहाड़ी में गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले एक बाद एक 6 IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) विस्फोट हुए। जिसकी चपेट में आने से डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) के 11 जवान घायल हो गए हैं। PTI एजेंसी को एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि, ये धमाके रविवार (25 जनवरी) को उस समय हुआ जब सुरक्षाकर्मियों की एक जॉइंट टीम तेलंगाना की सीमा से लगे उसूर पुलिस स्टेशन के तहत कर्रेगुट्टा हिल्स इलाके में नक्सल विरोधी ऑपरेशन पर निकली थी। घटना बीजापुर के उसूर थाना क्षेत्र की है। ऑपरेशन के दौरान हुए 6 धमाके अधिकारी ने बताया कि, ऑपरेशन में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) और बस्तर फाइटर्स, जो राज्य पुलिस की दोनों यूनिट हैं। इसके अलावा कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन (कोबरा, CRPF की एक एलीट यूनिट) के जवान शामिल थे। ऑपरेशन के दौरान 6 धमाके हुए, जिसमें कम से कम 11 जवान घायल हो गए। जिनमें से 10 DRG के और एक कोबरा का था। घायल कोबरा जवान रुद्रेश सिंह 210वीं बटालियन में सब-इंस्पेक्टर हैं। रुद्रेश सिंह और DRG के दो जवानों के पैरों में चोटें आई हैं, जबकि तीन अन्य की आंखों में छर्रे लगे हैं। घायल जवानों को एयर लिफ्ट करके रायपुर के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। रायपुर के प्राइवेट अस्पताल में चल रहा इलाज रायपुर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में घायल जवानों का इलाज कर रहे एक डॉक्टर ने बताया कि उनमें से तीन का ऑपरेशन किया गया है, जबकि एक अन्य जवान की सर्जरी चल रही है। उन्होंने बताया कि उनकी हालत स्थिर है। ताड़पाला गांव में जवानों ने लगाया था कैंप पिछले साल 2025 में नवंबर में सुरक्षा बलों ने कर्रेगुट्टा में उसूर पुलिस स्टेशन की सीमा के तहत ताड़पाला गांव में एक कैंप लगाया था। जिसे बड़े माओवादियों के लिए सुरक्षित ठिकाना माना जाता था। केंद्र और राज्य सुरक्षा बलों ने पिछले साल अप्रैल-मई में कर्रेगुट्टा पहाड़ियों के आसपास घने जंगलों में 21 दिन लंबा एक बड़ा ऑपरेशन चलाया था। इस दौरान 31 नक्सलियों को मार गिराया गया था। पुलिस ने बताया था कि, उस समय फोर्स ने 35 हथियार, 450 IED और बड़ी संख्या में डेटोनेटर, एक्सप्लोसिव डिवाइस और मेडिकल सप्लाई, इलेक्ट्रिक इक्विपमेंट, नक्सल लिटरेचर वगैरह समेत दूसरी चीज़ें ज़ब्त की थीं। ……………………………… इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… छत्तीसगढ़ में 14 नक्सली ढेर,देवा का 20 नक्सलियों समेत सरेंडर:सुकमा में 12, बीजापुर में 2 मारे गए, सभी के शव और हथियार बरामद छत्तीसगढ़ में शनिवार सुबह दो अलग-अलग जगहों पर मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 14 नक्सलियों को मार गिराया है। सुकमा के किस्टाराम इलाके में 12 और बीजापुर में 2 नक्सली मारे गए हैं। सभी के शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *