धनबाद के झरिया में महिला सफाईकर्मी से मारपीट:दुकानदार पर बदसलूकी और पिटाई का आरोप, महिला ने थाना में की शिकायत

धनबाद स्थित झरिया के अशोक नगर में एक महिला सफाईकर्मी से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता मंजू देवी ने एक दुकानदार पर बदसलूकी और पिटाई का आरोप लगाया है। यह घटना झरिया थाना क्षेत्र में हुई। झरिया के कोरी बांध निवासी पीड़िता मंजू देवी ने पुलिस को बताया कि वह प्रतिदिन की तरह सफाई का काम कर रही थीं। इसी दौरान एक दुकानदार ने उन्हें अलग-अलग जगहों पर सफाई करने का निर्देश दिया। जब वह पास में शौच की हुई जगह को साफ करने गईं तो दूसरे दुकानदार ने अचानक उनका झाड़ू छीन लिया। झाड़ू से महिला के कान, हाथ और सिर पर वार किया मंजू देवी के बयान के अनुसार, दुकानदार ने उनकी साड़ी पकड़कर खींची और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि दुकानदार ने झाड़ू से उनके कान, हाथ और सिर पर वार किया, जिससे उन्हें चोटें आईं। घटना के बाद मंजू देवी ने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजन और पड़ोसी महिला को लेकर झरिया थाना पहुंचे, जहां उन्होंने आरोपी दुकानदार के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता और उनके साथ आए लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इधर, झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन ने इस संबंध में बताया कि पुलिस टीम जांच के लिए मौके पर गई है। उन्होंने आश्वस्त किया कि आवेदन के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *