अब सुबह 9 बजे से पहले नहीं लगेंगी क्लास:रतलाम में स्कूलों का समय बदला, ठंड बढ़ने पर DEO ने 3 दिन पुराना आदेश पलटा

रतलाम में शीत लहर के प्रकोप को देखते हुए स्कूलों के समय में एक बार फिर बदलाव किया गया है। अब जिले के सभी सरकारी, प्राइवेट और सीबीएसई स्कूलों में नर्सरी से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 9 बजे से पहले नहीं लगेंगी। जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने ठंड बढ़ने पर तीन दिन पहले जारी किए गए अपने ही आदेश को स्थगित करते हुए यह नया आदेश जारी किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। तीन दिन पहले जिला शिक्षा अधिकारी अनिता सागर ने सुबह 10 बजे वाले आदेश को निरस्त करते हुए स्कूलों को पूर्ववत (पुराने समय पर) संचालित करने का आदेश जारी किया था। लेकिन, अचानक ठंड का प्रकोप फिर बढ़ गया। कड़ाके की ठंड में जल्दी स्कूल बुलाने के आदेश को लेकर अभिभावकों (पैरेंट्स) में आक्रोश था। इसे देखते हुए डीईओ ने 23 जनवरी वाले आदेश को स्थगित कर दिया है। 6 जनवरी से 10 बजे लग रहे थे स्कूल तापमान में भारी गिरावट के कारण 6 जनवरी को जिले के सभी स्कूलों का समय बदलकर सुबह 10 बजे कर दिया गया था। इसके बाद 23 जनवरी को डीईओ ने मौसम ठीक होने का अनुमान लगाते हुए पूर्व के समय पर कक्षाएं संचालित करने का ऑर्डर निकाला था। ऑर्डर निकलने के अगले दिन ही मौसम फिर बिगड़ गया और ठंड बढ़ गई। इसी वजह से अब सुबह 9 बजे के बाद स्कूल लगाने का नया आदेश जारी किया गया है। सर्द हवाओं से ठिठुरन बरकरार रतलाम में ठंड का असर लगातार बना हुआ है। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार सुबह से ही बादलों और सूरज के बीच लुकाछिपी जारी है। सर्द हवाओं के चलने से ठिठुरन महसूस की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *