चंबा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी:डलहौजी, भरमौर के ऊंचे इलाकों में 6 इंच स्नोफॉल, निचले इलाकों में हुई बारिश

चंबा जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह से बर्फबारी जारी है, जबकि निचले इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। इससे करीब पांच महीने से चला आ रहा सूखे का दौर समाप्त हो गया है। बता दे कि डलहौजी, भरमौर और खजियार के ऊंचाई वाले इलाकों में एक फीट तक ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है। वहीं निचले क्षेत्रों में लगभग 6 इंच तक बर्फ गिरी है। बता दे कि डलहौजी में सुबह तक करीब 6 इंच बर्फबारी रिकॉर्ड की गई, वहीं भरमौर में सुबह 9 बजे तक 6 इंच से अधिक बर्फ गिर चुकी थी। पांगी घाटी में भी एक फीट तक ताजा बर्फबारी की सूचना है।लगातार हो रही भारी बर्फबारी के कारण ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। हालांकि, इस बारिश और बर्फबारी से किसानों और बागवानों को फसलों के लिए लाभ हुआ है। बर्फबारी के कारण कई रास्ते बाधित बर्फबारी के कारण जिला चंबा के कई संपर्क मार्ग बाधित हो गए हैं। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। ठंड बढ़ने के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हैं।उधर, पर्यटन स्थलों डलहौजी और खजियार में हुई बर्फबारी से पर्यटक उत्साहित हैं। ताजा बर्फबारी ने इन क्षेत्रों की सुंदरता बढ़ा दी है, जिससे होटल व्यवसायियों को भी फ की उम्मीद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *