सलूम्बर में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह:कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण, प्रतिभाओं का किया सम्मान

सलूम्बर जिला मुख्यालय पर 77वां गणतंत्र दिवस समारोह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूरे जिले में उत्साह और देशभक्ति का वातावरण देखने को मिला। जिला कलेक्टर अवधेश मीना ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और मार्च-पास्ट परेड की सलामी ली। इसके बाद अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. दिनेश रॉय सापेला ने माननीय राज्यपाल का संदेश पढ़कर सुनाया। राज्यपाल के संदेश में संविधान की महत्ता, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। समारोह में पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अनुशासित मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया। विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सामूहिक शारीरिक व्यायाम का भी प्रदर्शन किया। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, लोकनृत्य और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों में देशप्रेम की भावना जगाई। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद परिवारों के सदस्यों को सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 54 अधिकारियों, कर्मचारियों और पत्रकारों को प्रशस्ति पत्र दिए गए। समारोह में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार यादव, क्षेत्रीय विधायक शांता देवी मीणा, डिप्टी हेरम्भ जोशी, उपखंड अधिकारी जगदीश चंद्र बामनिया, सभापति प्रद्युम्न कोडिया सहित जिले के अनेक वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *