प्रतापगढ़ में महिला पुलिस थाना भवन का उद्घाटन:राजस्व मंत्री हेमंत मीना ने किया लोकार्पण, पुलिस एक्सप्रेस वैन को दिखाई हरी झंडी

प्रतापगढ़ में बांसवाड़ा रोड पर नवनिर्मित महिला पुलिस थाना भवन का उद्घाटन राजस्व मंत्री हेमंत मीना ने किया। यह थाना पहले मानपुरा रोड स्थित पुरानी कोर्ट भवन में संचालित हो रहा था। नए भवन में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य ने बताया कि यह जिले का पहला सर्वसुविधायुक्त पुलिस भवन है। इसमें महिला पीड़िताओं की सुविधा, गोपनीयता और त्वरित कार्रवाई पर विशेष ध्यान दिया गया है। उद्घाटन समारोह में जिला कलेक्टर डॉ. अंजली राजोरिया, पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट अश्विन मालु, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा, सीओ गजेंद्र सिंह राव और महिला थाना प्रभारी इंद्रजीत सिंह परमार सहित कई पुलिस अधिकारी व जवान मौजूद रहे। एसपी ने पुलिस एक्सप्रेस वैन को हरी झंडी दिखाई इसी अवसर पर प्रतापगढ़ पुलिस ने एक अभिनव पहल ‘पुलिस एक्सप्रेस वैन’ की भी शुरुआत की। एसपी बी. आदित्य के नेतृत्व में इस वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह वैन जिले के प्रत्येक क्षेत्र में जाकर आमजन की समस्याएं मौके पर ही सुनेगी। इसमें थाना अधिकारी मौके पर मौजूद रहेंगे, जबकि पुलिस अधीक्षक स्वयं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समस्याओं से जुड़कर त्वरित समाधान सुनिश्चित करेंगे। यह नवाचार उन लोगों के लिए विशेष रूप से लाभकारी होगा जिन्हें तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। प्रतापगढ़ पुलिस की यह पहल जिले में पुलिस-जन संवाद को मजबूत करेगी और कानून व्यवस्था को नई गति प्रदान करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *