जालोर में दो कारों की आमने-सामने की भिड़ंत:गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई, जनहानि नहीं; लोगों की समझाइश से दोनों पक्षों में बनी सहमति

जालोर के बागरा थाना क्षेत्र में रविवार को ओवरब्रिज के समीप दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में इनोवा और स्विफ्ट कार क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि हादसे में जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार- बागरा रोड की ओर से आ रही एक इनोवा कार की सामने से आ रही स्विफ्ट कार से बागरा ओवरब्रिज के पास टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और काफी देर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। लोगों की समझाइश के बाद सहमति बनने पर मामला शांत हुआ। हादसे में दोनों गाड़ियों में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे और किसी को चोट नहीं आई। घटना के बाद दोनों पक्षों की आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया गया, इसके कारण थाने में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई। देखे घटना की तस्वीर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *