विश्व शांति को लेकर जन-संवाद:मानव गरिमा और सामूहिक हित की भावना से ही दूर होंगे वैश्विक संकट

इंदौर में गांधी शहादत दिवस पर आयोजित एक महत्वपूर्ण जन-संवाद में ह्यूमन डिग्निटी एंड ह्यूमिलेशन स्टडीज की संस्थापक अध्यक्ष डॉ. एवलिन ग्रेडा लिंडनर ने वर्तमान विश्व परिदृश्य पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आज का विश्व केवल बाजार और मुनाफे के आधार पर चल रहा है, जिससे सामूहिक हित की भावना लगातार कम होती जा रही है। उनके अनुसार, हिंसा, नफरत और आतंकवाद का मूल कारण संसाधनों और वर्चस्व के लिए होड़ है। डॉ. लिंडनर ने अपने दीर्घकालिक अनुभव से बताया कि आर्थिक असमानता, लैंगिक भेदभाव, अवसरों की कमी और पर्यावरण संकट जैसी समस्याएं न केवल वैश्विक विवादों को जन्म दे रही हैं, बल्कि मानव गरिमा को भी चोट पहुंचा रही हैं। उन्होंने महात्मा गांधी के विचारों का स्मरण करते हुए कहा कि शांति स्वयं में एक मार्ग है और अहिंसा, प्रेम तथा सहयोग के सिद्धांत ही इस दिशा में हमारा मार्गदर्शन कर सकते हैं। कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय शांति एवं एकजुटता संगठन द्वारा किया गया। इस अवसर पर रेनेसां विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजेश दीक्षित नीरव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *