लुधियाना में चाइना डोर खिलाफ पुलिस की सर्च:DSP खोसा ने दुकानों पर की छापेमारी;छत्तों पर जाकर की चैकिंग,60 गट्टू बरामद

पंजाब के लुधियाना के कस्बा समराला और मुल्लापुर में चाइना डोर की चपेट में आने से एक स्टूडेंट और महिला की मौत हो गई। दो लोगों की मौत के बाद अब देहात पुलिस का प्रशासन जागा है।मुल्लांपुर दाखा पुलिस ने डीएसपी वरिंदर सिंह खोसा के नेतृत्व में चाइना डोर के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया। इस मुहिम के तहत एसएचओ हमराज सिंह चीमा की पुलिस टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में बच्चों द्वारा उड़ाई जा रही पतंगों की डोर की जांच की। साथ ही, दुकानों पर छापेमारी कर चाइना डोर सर्च भी की। 60 गट्टू पुलिस ने किए बरामद पुलिस ने सुधार बाजार में रेड की। दुकानदार सुरिंदर कुमार उर्फ सुंदर निवासी सुधार बाजार थाना सुधार को उसकी दुकान से चाइना/खतरनाक डोर बेचते हुए काबू किया गया। आरोपी के कब्जे से चाइना/खतरनाक डोर के 60 गट्टू बरामद किए गए। अभियान के दौरान दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि वे चाइना डोर की बिक्री न करें, अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि हाल के दिनों में चाइना डोर से होने वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। डीएसपी खोसा ने आम लोगों से अपील की कि वे पुलिस का सहयोग करें और चाइना डोर के इस्तेमाल या बिक्री की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में चाइना डोर बेचने और इस्तेमाल करने वालों में हड़कंप मच गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *