जयवर्धन सिंह ने पढ़ा जीतू पटवारी का संदेश:कहा- मतदान पर जनता में संशय, इसलिए राहुल गांधी ने शुरू किया ‘वोट चोरी’ के विरुद्ध अभियान

गणतंत्र दिवस के अवसर पर पत्रकार कॉलोनी स्थित कांग्रेस भवन में समारोह का आयोजन किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयवर्धन सिंह ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर बमोरी विधायक ऋषि अग्रवाल भी विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के संदेश का वाचन किया गया, जिसमें देश की वर्तमान राजनीतिक, सामाजिक परिस्थितियों और संविधान की रक्षा को लेकर बात कही गई। जिलाध्यक्ष जयवर्धन सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष का संदेश पढ़ते हुए कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस सरकार ने ही 550 से अधिक रियासतों का विलय कर अखंड भारत का निर्माण किया था। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान ने पंडित नेहरू के कार्यकाल में हर नागरिक को बराबरी का हक दिया। लेकिन आज शोषणवादी ताकतें सक्रिय हैं और देश की संपत्ति कुछ चंद हाथों में सिमट रही है। फैसलों की जानकारी विदेशी नेताओं से मिल रही संदेश में चिंता जताई गई कि मतदान जैसी पवित्र लोकतांत्रिक प्रक्रिया को लेकर जनता के बीच संशय पैदा हो रहा है। नागरिकों से महत्वपूर्ण जानकारियां छिपाई जा रही हैं और देश के निर्णयों की जानकारी विदेशी नेताओं के माध्यम से मिल रही है, जो संप्रभुता पर सवाल खड़े करता है। इन्हीं परिस्थितियों के कारण राहुल गांधी को संविधान की प्रति लेकर जनता के बीच जाना पड़ रहा है। संविधान गीता के समान पवित्र जीतू पटवारी ने संदेश में कहा, “संविधान का एक-एक वाक्य हमारे लिए गीता के समान पवित्र है। यदि नागरिकों को उनके मताधिकार से वंचित किया जाता है, तो यह देश के साथ धोखा है।” इसी के चलते राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के विरुद्ध अभियान शुरू किया है। संविधान रक्षा की शपथ ली कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने देश की एकता, अखंडता और संविधान की संप्रभुता को बरकरार रखने की सामूहिक शपथ ली। इस दौरान मेहरबान सिंह, हरि विजयवर्गीय, शिवकुमार उपरिंग, रजनीश शर्मा, रामजीवन भार्गव, कैलाश नारायण भार्गव, पंकज कनेरिया, रणवीर कुशवाह, हलीम गाजी, तरुण सेन, ओपी त्रिपाठी, रमेश सेंडो, जिनेन्द्र जैन भूरा, प्रकाश भार्गव और राजकुमार अग्रवाल सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *