मेहगांव में 1000 लोगों की आंखों की जांच:235 मोतियाबिंद मरीज ऑपरेशन के लिए ग्वालियर रेफर; भाजपा नेता के घर लगा शिविर

गणतंत्र दिवस के मौके पर मेहगांव में आयोजित निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में 1 हजार से ज्यादा मरीजों की आंखों की जांच की गई। ग्वालियर रोड स्थित वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेता अशोक भारद्वाज के निवास पर लगे इस शिविर में मोतियाबिंद से पीड़ित 235 मरीज चिन्हित किए गए। इन सभी को निशुल्क ऑपरेशन के लिए बस द्वारा ग्वालियर भेजा गया है। शिविर में ग्वालियर के रतनज्योति नेत्रालय से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की बारीकी से जांच की। जांच के दौरान जिन 235 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई, उन्हें ऑपरेशन के लिए चुना गया। चयनित मरीजों को बसों के जरिए ग्वालियर भेजा गया है, जहां उनका निशुल्क ऑपरेशन और लेंस प्रत्यारोपण किया जाएगा। दवाइयां और भोजन भी फ्री शिविर का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप जलाकर किया। यहां जांच कराने आए अन्य मरीजों को परामर्श के साथ निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। मरीजों की सुविधा के लिए भोजन और आने-जाने की समुचित व्यवस्था की गई थी। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *