छतरपुर में पुलिया से टकराई कार, शिक्षा अधिकारी की मौत:गणतंत्र दिवस ड्यूटी से लौट रहे थे; 5 फरवरी को तय थी बेटे की शादी

छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में शिक्षा विभाग के एक अधिकारी की मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद दूसरे अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा निवारी क्षेत्र में एक पुलिया पर तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर टकराने से हुआ। गढ़ीमलहरा थाना प्रभारी रीता सिंह के अनुसार, इस दुर्घटना में लवकुशनगर विकासखंड के बीआरसीसी राजेश रावत की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बारीगढ़ विकासखंड के बीआरसीसी अमरनाथ व्यास गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायल अधिकारी को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। अमरनाथ ड्राइवर कर रहे थे कार
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसे के समय मारुति अल्टो कार अमरनाथ व्यास चला रहे थे। वाहन चलाते समय उन्हें अचानक झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। बताया गया कि दोनों अधिकारी गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) पर अपने-अपने कार्यालयों में ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न कराने के बाद लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। 5 फरवरी को प्रस्तावित है बेटे की शादी
हादसे की खबर से शिक्षा विभाग और प्रशासनिक अमले में शोक की लहर दौड़ गई। इस हादसे ने मृतक राजेश रावत के परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। परिजनों के अनुसार, 5 फरवरी को उनके बेटे की शादी प्रस्तावित थी और घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। अचानक हुई इस घटना से परिवार का उत्सव मातम में बदल गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *