सलूम्बर संघ कार्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह:स्वयंसेवकों ने संविधान और राष्ट्रसेवा का संकल्प लिया

सलूम्बर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधिवत ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया गया। उपस्थित स्वयंसेवकों ने संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विभाग प्रचारक धनराज, सह जिला कार्यवाह खुमान सिंह, जिला प्रचारक दीपक और नगर कार्यवाह रणजीत पुर्बिया सहित कई स्वयंसेवक उपस्थित थे। इनमें राम टेलर, महेश आमेटा, गिरीश प्रजापत, भगवतीलाल, करणसिंह, गेबिलाल बुनकर और विष्णु सोनी भी शामिल थे। वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक और संवैधानिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान नागरिकों को अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। वक्ताओं ने राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता को अनिवार्य बताते हुए समाज सेवा, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति को जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया। समारोह के दौरान देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का समापन ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के उद्घोष के साथ हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *