साइकिल रेस के माध्यम से मतदान करने के लिए किया जागरूक

भास्कर न्यूज | कोडरमा सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन, कोडरमा द्वारा सड़क सुरक्षा माह के तहत रन फॉर रोड सेफ्टी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मैराथन दौड़ महाराणा प्रताप चौक से जे.जे. कॉलेज, झुमरीतिलैया तक आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त ऋतुराज, उप विकास आयुक्त रवि जैन एवं जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी सहित अन्य पदाधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर किया। प्रतियोगिता के दौरान प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। उपायुक्त ऋतुराज ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर ही दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट जरूर लगाएं और कभी भी नशे की हालत में वाहन न चलाएं। उपायुक्त ने ओवरस्पीड से बचने, सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा वाहन को हमेशा दुरुस्त हालत में रखने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है, इसलिए हर व्यक्ति को सतर्क रहना जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा संचालित नेक नागरिक योजना की जानकारी भी दी गई। बताया गया कि इस योजना के तहत दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले नेक नागरिक को सरकार द्वारा पुरस्कार दिया जाता है और उन्हें किसी प्रकार की कानूनी झंझट में नहीं फंसाया जाता।मैराथन के बाद उपायुक्त ऋतुराज ने उपस्थित सभी लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। शपथ में यातायात नियमों के पालन, बाईं ओर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने, वैध ड्राइविंग लाइसेंस के साथ ही वाहन चलाने, दोपहिया वाहन पर दो से अधिक सवारी नहीं करने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने, आपातकालीन सेवा वाहनों को प्राथमिकता देने और सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी, मोटर यान निरीक्षक, प्रधान सहायक उदय शंकर बक्शी सहित गुड्डू कुमार, अभिषेक कुमार एवं सन्नी कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पदमा | गणतंत्र दिवस व राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर साई सेंटर पदमा में फिट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम के तहत सनडेज ऑन साइकिल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन को स्वस्थ जीवन शैली अपने नियमित व्यायाम के प्रति जागरूक करने एवं मतदान जैसे राष्ट्रीय दायित्वों के प्रति सजग करना था। कार्यक्रम में 90 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। इसमें सशस्त्र सीमा बल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों के साथ-साथ स्थानीय सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम के समापन सभी प्रतिभागियों के बीच साइन सेंटर के प्रभारी उधम सिंह ने फिट इंडिया कैप और टी-शर्ट का वितरण किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *