चतरा कॉलेज में इग्नू की अभिप्रेरणा बैठक आयोजित, 60 शिक्षार्थी शमिल हुए

चतरा | चतरा महाविद्यालय में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र में रविवार को अभिप्रेरणा बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता चतरा कॉलेज के प्राचार्य सह इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ मुकेश कुमार झा ने की। बैठक आयोजित अध्ययन केंद्रीय के लगभग 60 शिक्षार्थी उपस्थित थे। बैठक मे समन्वयक सह प्राचार्य डॉ मुकेश कुमार झा ने सभी शिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए इग्नू से संबंधित काउंसलिंग क्लासेस , सत्रीय कार्य , परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि तथा पुनः पंजीकरण से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। बैठक में इग्नू के शैक्षिक परामर्शदाता डॉ अनिल कुमार, अर्थशास्त्र विभाग के प्रोफेसर अमित प्रवीण तिग्गा, इतिहास विभाग के प्रो एल बसंत कुमार आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *