मसरातु में स्वच्छता जागरुकता कार्यक्रम का किया आयोजन

हजारीबाग | हजारीबाग श्री नृसिंह स्थान मंदिर के प्रांगण में रविवार को अचला सप्तमी के शुभ अवसर पर सार्वभौम शाक द्वीपीय ब्राह्मण संघ हजारीबाग की ओर से माघ शुक्ल पक्ष अचला सप्तमी मनाया गया। इस अवसर पर श्री भुवन भास्कर की पूजा अर्चना एवम आदित्य हृदय का पाठ किया गया। उसके बाद हवन कार्यक्रम हुआ।इसके बाद एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसके साथ ही उपस्थित ब्राह्मण जनो को अंग वस्त्र भेट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभा में उपस्थित सचिव नरेश मिश्रा ने संगठन को मजबूत करने पर बल देते हुए लोगो को आज के दिवस की शुभकामनाएं दी। अचला सप्तमी के अवसर पर अध्यक्ष रामप्यारे मिश्र ने कहा कि शाकद्वीपीय समाज को आगे बढ़ाने के लिए एवं इनके हितों की रक्षा के लिए सरकार से भी अनुरोध करूंगा। इस दिवस पर कोषाध्यक्ष व उपाध्यक्ष नवीन चंद्र मिश्रा व रामेश्वर मिश्रा ने शाकद्वीपीय समाज को आगे बढ़ाने को लेकर आवश्यक कदम उठाने को कहा। इस पूजन कार्यक्रम में रमेश पाठक, नागेंद्र मिश्रा, विकास मिश्रा, गौतम मिश्रा ,यशवंत मिश्र, प्रमेंद्र मिश्रा, मनोज मिश्रा, दिलीप कुमार मिश्रा, सत्येंद्र पाठक, राजेंद्र मिश्रा, सुधीर कुमार मिश्रा, राम नंदन मिश्रा, आशुतोष कुमार मिश्रा, रमेश मिश्रा, ब्रजेश मिश्रा, शशि कांत मिश्रा, सर्वेश मिश्रा, सौम्य मिश्रा, समन्यू मिश्रा, अजीत मिश्रा, मन्यू एवम अन्य गण मान्य जन उपस्थित हुए। कटकमदाग | प्रखंड के मसरातु पंचायत में पिरामल फाउंडेशन की ओर से स्वच्छता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। नाली, सड़क व घरों के आस-पास जल जमाव से मलेरिया, फाइलेरिया, जैसे बीमारी से बचाव का सुझाव दिये गये। पंचायत भवन मसरातू सहित चौक-चौराहे व सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता संदेश वाले जागरूकता पंपलेट लगाये गए। युवाओं के साथ घरों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, जल-जमाव रोकने तथा नियमित स्वच्छता अपनाने पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में संस्था के प्रतिनिधि के अलावे आंगनवाड़ी सेविका उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *