घुघरा में हिंदू सम्मेलन पर निकली बाइक रैली:सद्भावना के साथ एकजुट रहने का संदेश दिया गया

डूंगरपुर के घुघरा में सोमवार को हिंदू सम्मेलन के तहत बाइक रैली निकाली गई। भारत माता के जयकारे गूंज उठे। घुघरा समेत आसपास के कई गांवों से रैली गुजरी। इसके बाद सम्मेलन में हिंदू समाज के सद्भावना के साथ एकजुट रहने का संदेश दिया। हिंदू सम्मेलन को लेकर आज घुघरा में सुबह से ही बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवाओं के साथ बच्चे इकट्ठे होने लगे। मोरवाड़ा से बाइक रैली की शुरुआत हुई। भगवा झंडे के साथ रैली घुघरा गांव, पादरड़ी होते हुए कई गांवों से घूघरा सीनियर स्कूल मैदान पहुंचे।
मुख्य वक्ता वनवासी कल्याण परिषद के बांसवाड़ा विभाग संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह ने कहा कि बटोगे तो कटोगे। इसलिए सभी समाजों के एक साथ चलना होगा। उन्होंने कहा कि सद्भावना के साथ एकजुटता दिखानी होगी। समाज को एक रखने के लिए सभी को एक होना होगा। सनातन धर्म को आगे बढ़ाने के लिए संगठित रहने की भी सीख दी। मोहनपाल सिंह, सज्जन सिंह, जीवनलाल कलाल, कोदर लाल पटेल, शंकर पटेल समेत बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। वही कार्यक्रम के दौरान महाप्रसाद का आयोजन किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *