रामानुजगंज में सरस्वती पूजा हर्षोल्लास से संपन्न:शैक्षणिक संस्थानों में हुई पूजा, प्रतिमाओं का धूमधाम से विसर्जन

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के नगर पालिका क्षेत्र रामानुजगंज में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुई। नगर के विभिन्न शासकीय एवं निजी विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा कोचिंग संस्थानों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों और प्रबंधन समिति के सदस्यों ने मां सरस्वती से विद्या, बुद्धि और सद्बुद्धि की कामना की। सरस्वती पूजा के अवसर पर शिक्षण संस्थानों को आकर्षक रूप से सजाया गया था। पूजा के बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें सरस्वती वंदना, गीत, नृत्य, नाटक और भाषण प्रतियोगिताएं शामिल थीं। इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। पूरे नगर में सरस्वती पूजा को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। सुबह से ही पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया गया। मां सरस्वती की प्रतिमाओं का परंपरागत तरीके से विसर्जन पूजा के अंतिम दिन मां सरस्वती की प्रतिमाओं का परंपरागत तरीके से विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ कन्हर नदी के तट पर विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रतिमाओं को विसर्जित किया। विसर्जन के दौरान प्रशासन और नगर पालिका की ओर से सुरक्षा एवं स्वच्छता की उचित व्यवस्था की गई थी। शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सरस्वती पूजा संपन्न होने से नगरवासियों में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल बना रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *