राम रहीम बोला– विराट कोहली ने मुझसे गुरुमंत्र लिया:कई मुस्लिम पाकिस्तानी प्लेयर भी कलमा से जुड़े; 30 दिन की पैरोल पर सिरसा में डेरा चीफ

डेरा सच्चा सौदा चीफ राम रहीम ने दावा किया है कि भारतीय क्रिकेट विराट कोहली ने उससे गुरुमंत्र लिया है। राम रहीम ने डेरा सिरसा से ऑनलाइन सत्संग में कहा– ‘’विराट कोहली 2010 में यहां आए थे। उससे पहले 2007-08 में आए थे। फिर उन्होंने गुरुमंत्र भी लिया। ऐसे और भी क्रिकेट प्लेयर हैं।’’ राम रहीम ने आगे कहा– ‘’यहां हिंदुस्तान–पाकिस्तान का मैच हुआ था। उसके पाकिस्तानी प्लेयर भी गुरुमंत्र यानी कलमा से जुड़े थे। हालांकि, वे मुस्लिम प्लेयर थे। ऐसे बहुत सारे प्लेयर हैं। जो आज भी खेलते हैं। उनको देखकर अच्छा लगता है।’’ करीब 8 साल पहले भी राम रहीम ने दावा किया था उसके पास विराट कोहली समेत जहीर खान, शिखर धवन और यूसुफ पठान जैसे खिलाड़ी सीखने आते थे। राम रहीम ने कहा था कि खिलाड़ियों की ट्रेनिंग के वीडियो उसके पास हैं। उसने कहा कि खिलाड़ी चाहे उसका नाम लें या नहीं, ये उनकी मर्जी, लेकिन उसने उन्हें सिखाया है। बता दें कि साध्वियों के यौन शोषण और पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में उम्रकैद काट रहा है। 28 जनवरी को वह 30 दिन की पैरोल पर बाहर आया। हालांकि, इस बार उसे सरकार ने सिरसा डेरे में जाने की भी परमिशन दी। जहां से वह श्रद्धालुओं को ऑनलाइन प्रवचन दे रहा है। श्रद्धालुओं के सवालों पर राम रहीम के जवाब… यूट्यूब पर मन भटके तो पानी पीकर पढ़ना
एक स्टूडेंट ने पूछा कि हम स्टडी के लिए यूट्यूब खोलते हैं और कुछ और दिख जाता है तो हम उसे चलाने लग जाते हैं? इसके जवाब में राम रहीम ने कहा- ‘’5 मिनट भक्ति कर लो। फिर पानी पीकर पढ़ना, यकीन मानो 90% ध्यान पढ़ाई में लगेगा। फिर 10% ध्यान उधर रहेगा, लेकिन यही प्रक्रिया करोगे तो 100% मन लगने लगेगा।’’ DNA का साइंटिस्ट हो तो चुटकियों में बीमारी ठीक होगी
एक श्रद्धालु ने पूछा कि दुनिया को कैसा साइंटिस्ट चाहिए। इस पर राम रहीम ने कहा- आज DNA के साइंटिस्ट की जरूरत है। अगर आदमी का DNA ठीक हो जाए तो कैसी भी बीमारी हो, चुटकियों में ठीक हो जाएगी। मैथ्स कौन सा भूत है?
एक स्टूडेंट ने पूछा कि मुझे मैथ्स से डर लगता है। इस पर राम रहीम ने कहा- मैथ्स कौन सा भूत है? अगर रेगुलर करते रहो तो मैथ आ जाएगी। अगर गैप डाल दोगे तो मैथ के सब्जेक्ट में डिफिकल्टी आ जाएगी। मैथ से डरना नहीं, उसे कहा करो- आजा तुझे मैं सैट करता हूं। किसी का चमचा, कड़छा न बनो
एक श्रद्धालु ने पूछा कि चमचों को कैसे समझाएं कि गलत लोगों की चमचागिरी न करें। इस पर राम रहीम ने कहा-’’ कई बार कोई हमारी भी चमचागिरी करने लग जाता है। हम कहते हैं कि हम तो तेरे नौकर के भी नौकर हैं। आप चमचा न बनो। चाहे कोई उसके लिए चमचा बने या कड़छा। आत्मरक्षा में मक्खी–मच्छर मारना पाप नहीं
एक श्रद्धालु ने पूछा कि अगर गलती से मक्खी-मच्छर मर गया तो वह पाप है या पुण्य? इस पर राम रहीम ने कहा- किसी को मारना पुण्य नहीं होता। हां, भगवान ने आत्मरक्षा का हक सबको दिया है। मच्छर चिकनगुनिया, डेंगू या मलेरिया का हुआ तो उसको हाथ जोड़ने से वह अपना काम कर जाएगा। उसे उड़ाते समय वह मर गया तो यह पाप नहीं है। हो सकता है कभी आप मच्छर बने हों और उसने हाथ मारा हो। 2 केस में उम्रकैद, 1 में बरी राम रहीम, पैरोल की टाइमिंग फिर चुनाव से जुड़ी
राम रहीम को 3 केस में उम्रकैद की सजा हुई थी। इनमें साध्वियों के यौन शोषण और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के केस में वह उम्रकैद काट रहा है। इसके अलावा डेरा मैनेजर रणजीत हत्याकांड में उसे हाईकोर्ट ने बरी कर दिया था। हालांकि, इसके खिलाफ CBI ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है, जिसमें राम रहीम को भी नोटिस जारी हो चुका है। खास बात यह है कि राम रहीम की इस बार मिली पैरोल की टाइमिंग भी चुनाव से जुड़ी है। दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। इसके अलावा हरियाणा में भी दिल्ली चुनाव के बाद निकाय चुनाव की घोषणा हो सकती है। —————— राम रहीम से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… हनीप्रीत को डेरे की फुल पावर देगा राम रहीम:पावर ऑफ अटॉर्नी देने की तैयारी, डेरा मुखी के सिरसा आने ही यही बड़ी वजह राम रहीम के डेरा सच्चा सौदा के साढ़े 7 साल बाद सिरसा स्थित हेडक्वार्टर आने की बड़ी वजह सामने आई है। डेरे के टॉप सोर्सेज के मुताबिक राम रहीम डेरे की गद्दी को लेकर चल रहे विवाद के निपटारे के लिए यहां पहुंचा है (पढ़ें पूरी खबर) राम रहीम पैरोल पर सिरसा डेरे क्यों आया:डेरा सच्चा सौदा की अरबों की प्रॉपर्टी, डेरा मैनेजमेंट–परिवार और हनीप्रीत में विवाद समेत 4 वजहें मर्डर–यौन शोषण केस में कैद काट रहे राम रहीम ने मंगलवार को डेरा सच्चा सौदा के हेडक्वार्टर सिरसा आकर सबको चौंका दिया। पहली बार वह पैरोल के दौरान इस डेरे में आया। (पढ़ें पूरी खबर) राम रहीम की सुरक्षा में 200 पुलिसकर्मी तैनात:हनीप्रीत रोहतक से सिरसा डेरे लाई, फोटो-वीडियो पर रोक; दिल्ली चुनाव से पहले पैरोल मिली डेरा सच्चा सौदा का मुखी राम रहीम साढ़े 7 साल बाद सिरसा डेरे में पहुंच गया है। 5 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव की वोटिंग से करीब एक हफ्ते पहले उसे 30 दिन की पैरोल मिली (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *