नंबर बढ़ाने का लालच देकर छात्रा से की थी ‘डिमांड’:हाथ पकड़ कमरे में ले गया, छेड़छाड़ की; 2 अध्यापकों को किया गिरफ्तार

झुंझुनूं के गुढ़ागौड़जी थाना इलाके के एक सरकारी स्कूल में छात्रा से अश्लील हरकत करने वाले 2 अध्यापकों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं टीचर का सहयोग करने वाली महिला टीचर के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। गुढ़ागौड़जी थाना इंचार्ज राम मनोहर ने बताया कि गुढ़ागौड़जी निवासी अध्यापक नत्थू सिंह जाखड़ (48) और सीकर निवासी अध्यापक तारांचद सैनी (34) को छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार किया गया है। जबकि सहयोग करने वाली टीचर के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित छात्रा ने गुढ़ागौड़जी थाने में रिपोर्ट देकर शिकायत की थी। छात्रा ने बताया था- मैं थाना इलाके के एक सरकारी स्कूल में पढ़ती हूं। टीचर नत्थूराम मुझे परीक्षा में अच्छे नंबर से पास करवाने का बोलकर मेरे वॉट्सऐप पर नम्बर से लगातार अश्लील SMS कर रहा था। नत्थूराम ने अध्यापिका गुलाब के जरिये मुझे अपने कमरे में बुलाया और मेरे साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध किया और जैसे-तैसे अपने आपको बचाते हुए वहां से भागी। टीचर ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। मेरी स्कूल में पढ़ाने वाले अध्यापक ताराचन्द सैनी ने भी मुझे परीक्षा में अच्छे नंबर से पास करने की बात कहकर गलत काम की डिमांड की। इसके लिए ताराचंद ने लगातार दबाव बनाया। वह भी अश्लील हरकतें करके प्रताड़ित करने लगा। अध्यापिका भी ताराचंद का साथ देती थी। मुझ डराया धमकाया गया। टीचर कहती थी- अगर इस बार में किसी को बताया तो तुम्हारा स्कूल से नाम काट दूंगी। तुम्हारे पिताजी पर झूठा मुकदमा लगवा दूंगी। ताराचंद जैसा कहे वैसे करती रहो। अध्यापक ताराचंद मेरा हाथ पकड़ कर मुझे स्कूल के कमरे में ले गया और गलत हरकतें करने लगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *