प्रिंटिंग प्रेस के कारखाने में लगी आग:काम कर रहे 2 कर्मचारी झुलसे, लाखों का सामान जलकर राख

जयपुर में रविवार शाम प्रिंटिंग प्रेस सुधारने के एक कारखाने में भीषण आग लग गई। आग से कारखाने में मौजूद दो कर्मचारी झुलस गए। करणी विहार थाना पुलिस ने दोनों झुलसे कर्मचारियों को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया है। पुलिस ने फायर बिग्रेड की 4 गाड़ियों की मदद से करीब एक घंटे में काबू पाया। CFO गौतम लाल ने बताया- धावास के हीरापुरा में मोहित आहूजा की प्रिंटिंग प्रेस सुधारने का कारखाना है। रविवार शाम को कारखाने में कर्मचारी संध्या और विकास काम कर रहे थे। शाम करीब 5:30 बजे अचानक शॉर्ट सर्किट के चलते कारखाने में पड़े कागज के गत्तों में आग लग गई। आग की लपटों ने प्रिंटिंग प्रेस में यूज आने वाली स्याही को भी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। कारखाने में मौजूद दोनों कर्मचारियों ने बाहर भागकर अपनी जान बचाई। आग की लपटों की चपेट में आने से दोनों कर्मचारी झुलस गए। कारखाने से आग की भीषण लपटों को उठता देखकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। एक घंटे में पाया आग पर काबू
AFO देवांग ने बताया- करणी विहार थाना पुलिस आग की सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ ही फायर बिग्रेड की 7 गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई। आग से झुलसे दोनों कर्मचारियों को पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। फायर बिग्रेड कर्मचारियों ने 4 दमकलों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कारखाने में लगी आग से लाखों रुपए का नुकसान होना सामने आया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *