यूपी में कल से 3 दिन बारिश का अलर्ट:33 जिलों में घना कोहरा, बहराइच-शाहजहांपुर सबसे ठंडा, फरवरी बनाएगी गर्मी का रिकॉर्ड

यूपी में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा। कल यानी 3 फरवरी से वेस्ट यूपी के 23 शहरों बारिश होगी। आज सुबह 33 जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी 50 मीटर की रह गई है। शनिवार को लगातार दूसरे दिन प्रयागराज सबसे गर्म शहर रहा। यहां तापमान 31.8°C दर्ज किया गया। वहीं सबसे ठंडा शहर बहराइच और शाहजहांपुर रहा। यहां तापमान 8.2°C रिकॉर्ड किया गया। वाराणसी के मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि फरवरी भी सामान्य से गर्म रहेगी। सामान्य से भी कम बारिश होगी। 3 फरवरी से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे पूरे प्रदेश में 7 फरवरी तक हल्की से मध्यम बारिश होगी। 3 तस्वीरें देखिए- 3 दिनों तक मौसम का अनुमान सहारनपुर में फरवरी की ठंड ने फिर दिखाया असर
सहारनपुर में फरवरी माह की शुरुआत के साथ ही मौसम ने करवट ली है। सुबह कोहरा छाया रहा, जिससे ठंड का असर बढ़ गया। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिन में धूप खिलने की संभावना है, लेकिन सुबह का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है। महराजगंज में विजिबिलिटी 50 मीटर
महराजगंज में शनिवार रात से ही घना कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी 50 मीटर है। सड़कों पर वाहन रेंग रहे हैं। यहां न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बढ़ते हुए तापमान से गेहूं की फसल के बचाव के लिए उपाय
कृषि वैज्ञानिक रोहित कुमार ने कहा- दिन का तापमान 30 से 32°C और रात का तापमान 15°C से नीचे रहता है, तब तक किसानों को घबराने की जरूरत नहीं है। रात और दिन का तापमान मिलाकर औसत 22°C गेहूं की पैदावार के लिए सबसे उत्तम माना गया है। औसत तापमान 24°C तक को फसल सहन कर सकती है। मगर दिन का तापमान 35°C से ऊपर होने पर गेहूं के बनने वाले दानों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। बढ़े हुए उच्च तापमान से बचने के लिए किसानों को आवश्यकता अनुसार हल्की सिंचाई करने की सलाह दी जाती है, जब तेज हवा चल रही हो तो सिंचाई रोक दें। अन्यथा फसल के गिरने से नुकसान हो सकता है। ————————————————- मौसम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- 10 राज्यों में कोहरा, राजस्थान में कल से बारिश:MP में तापमान 32° पार, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी की संभावना
देश के 14 राज्यों में रविवार को कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान में मौसम एक बार फिर बदला है। हल्के बादल छाए और धूप कम रही। इससे दिन के तापमान में गिरावट हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार से हल्की बारिश हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *