छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव…कांग्रेस ने घोषित किए 49 चुनाव प्रभारी:पूर्व विधायक, सीनियर नेताओं और एक्टिव कार्यकर्ता शामिल, चुनाव संचालन की होगी जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ में होने वाले नगर निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने 49 नगरपालिकाओं के लिए चुनाव प्रभारियों की लिस्ट जारी कर दी है। ये प्रभारी लोकल लेवल पर चुनावी गतिविधियों को संभालेंगे और पार्टी की रणनीति को ज़मीन पर उतारने में मदद करेंगे। लिस्ट में सीनियर नेताओं से लेकर एक्टिव कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है, जिससे चुनावी कैंपेन को और मजबूत किया जा सके। इससे पहले कांग्रेस ने नगर निगम, नगरपालिका और नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए कैंडिडेट्स की लिस्ट भी जारी की थी। अब चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति के साथ, पार्टी अपनी रणनीति को और आगे बढ़ाने में जुट गई है। नियुक्त किए गए प्रभारी अपने-अपने इलाके में कांग्रेस की पॉलिसी और वादों को जनता तक पहुंचाएंगे, लोकल इश्यूज को समझकर चुनावी प्लानिंग करेंगे और पार्टी को जीत दिलाने की कोशिश करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *