भोपाल में राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह:राज्यपाल ने फहराया तिरंगा, परेड की सलामी ली; झांकियों में दिखी प्रदेश की झलक

आज 77वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। भोपाल में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम लाल परेड मैदान पर शुरू हुआ। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने मुख्य अतिथि के रूप में झंडा फहराया और परेड की सलामी ली। कार्यक्रम के दौरान पुलिस बैंड ने राष्ट्रगान की प्रस्तुति दी। हर्ष फायर के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। समारोह में सशस्त्र बलों और पुलिस की संयुक्त परेड का आयोजन हुआ। जिसमें अलग-अलग बलों की कुल 23 टुकड़ियां शामिल हुई। परेड में अश्वारोही दल और श्वान दस्ता भी शामिल रहा। देखिए तस्वीरें… 22 विभागों की झांकियां निकली
गणतंत्र दिवस परेड के दौरान प्रदेश सरकार के 22 विभागों की झांकियां निकली। इन झांकियों से विभागों की योजनाओं, उपलब्धियों और जनकल्याणकारी कामों को दिखाया गया। झांकियों में उद्यानिकी, आयुष, उच्च शिक्षा, कृषि, गृह, जनजातीय कार्य, नगरीय विकास, पर्यटन, महिला एवं बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, वन, स्कूल शिक्षा सहित अन्य विभाग शामिल रहे। देखिए तस्वीरें… स्कूली छात्र-छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर सागर पब्लिक स्कूल, कटारा एक्सटेंशन, भोपाल के छात्रों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। ‘संविधान से संस्कृति तक – एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ थीम पर आधारित इस प्रस्तुति में लगभग 150 विद्यार्थियों ने देश के विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक विविधता को नृत्य के माध्यम से जीवंत किया। कार्यक्रम में भरतनाट्यम, कथक, मोहिनीअट्टम, ओडिसी, मणिपुरी और कथकली जैसे शास्त्रीय नृत्यों के जरिए न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व जैसे संवैधानिक मूल्यों को सांस्कृतिक अभिव्यक्ति के साथ प्रस्तुत किया गया। प्रस्तुति के समापन पर ‘वंदे मातरम्’ की गूंज के साथ कलाकारों ने अनेकता में एकता का संदेश दिया, जिसे दर्शकों ने बहुत सराहा। देखिए तस्वीरें… ये तस्वीरें भी देखें… गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सजीं इमारतें… MP की 4 हस्तियों को मिला पद्म सम्मान इधर, साल 2026 के पद्म अवॉर्ड्स का ऐलान कर दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के मुताबिक, इस साल 5 हस्तियों को पद्म विभूषण, 13 को पद्म भूषण और 113 को पद्मश्री सम्मान से नवाजा जाएगा। इनमें मध्य प्रदेश की 4 हस्तियां शामिल हैं। भोपाल के लेखक कैलाश चंद्र पंत, मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर, सागर के मार्शल आर्ट कलाकार भगवानदास रैकवार और उज्जैन के नारायण व्यास को पद्मश्री सम्मान दिया जाएगा। भगवानदास रैकवार को खेल (मार्शल आर्ट) , कैलाश चंद्र पंत को साहित्य एवं शिक्षा, मोहन नागर को समाज सेवा और नारायण व्यास को पुरातत्व क्षेत्र से समान के लिए चुना गया है। ये खबर भी पढ़ें… उज्जैन में पहली बार सीएम ने शिप्रा किनारे फहराया तिरंगा आज 77वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने गृह नगर उज्जैन में हैं। उन्होंने कार्तिक मेला ग्राउंड पर तिरंगा फहराया। इसके बाद परेड की सलामी ली। यह पहला अवसर है, जब किसी मुख्यमंत्री ने शिप्रा तट पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *