सीवरेज सिस्टम फेल, घरों के आगे जमा हो रहा गंदा पानी

भास्कर न्यूज | बाड़मेर शहर के लक्ष्मी नगर स्थित वार्ड संख्या 47 में सिवरेज सिस्टम सही नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां गन्दा पानी घरों के आगे जमा हो रहा है। तनिषा सिंह ने बताया कि वार्ड पार्षद सहित जिम्मेदारों को कई बार अवगत करवाया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। खुले पड़े मेनहोल से कभी भी कोई हादसा हो सकता है। जिम्मेदार इसको गंभीरता से लेते हुए समाधान करवाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *