बाड़मेर | स्थानीय महावीर सर्कल जूना किराडू मार्ग स्थित माजीसा धाम बाड़मेर में सोमवार को श्री माता राणी भटियाणी चेरिटेबल संस्थान की ओर से प्रतिष्ठा संबंधित चढ़ावों के निमित एक शाम मां माजीसा के नाम रात्रि जागरण का आयोजन होगा। माजीसा धाम के अध्यक्ष सरूपचन्द रणधा ने बताया कि जागरण में अनिल सालेचा एंड पार्टी, भोमसिंह सोढ़ा गिराब, ज्योति शर्मा भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।


