बाड़मेर | ग्राम पंचायत जसाई मे लंबे समय से वोल्टेज की समस्या से ग्रामीण परेशान है। चंदन बामणिया ने बताया कि जसाई में महज 100 केवी का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। जिस पर 600 से अधिक कनेक्शन होने के कारण 5 नंबर वार्ड में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध मे डिस्कॉम के अधिकारियों को अवगत करवाने के बाद भी समाधान नहीं हुआ।


