भास्कर न्यूज | बाड़मेर महिला संगठन बाड़मेर की ओर से शिवपुर गांव में 2 फरवरी को मनरेगा दिवस मनाया गया, इसमें 40 महिलाओं ने भाग लिया। महिला संगठन की अध्यक्ष अनीता सोनी ने बताया कि मनरेगा कानून के तहत महिलाओं को रोजगार मिलता है। गरीब लोगों के लिए मनरेगा संजीवनी है। उन्होंने महिलाओं से कहा कि अपने मन का तनाव कम करें, इसके लिए अपनी समस्या व परेशानी को अपनी सहेलियों से साझा करें। इस अवसर पर तुलसी देवी ने कहा कि मनरेगा हमारे लिए महत्वपूर्ण है। जब भी हमें जरूरत होती है तो काम मांगते है और कार्य मिल भी जाता है। इस अवसर पर यशवंत सोनी ने कहा कि मनरेगा कानून एक महत्वपूर्ण कानून है, जो आम आदमी के लिए जीने का अधिकार देता है।


