गाजसर में नया संस्कार केंद्र शुरू, शिक्षण सामग्री दी

चूरू | गाजसर गांव में रविवार को आदर्श विद्या मंदिर की तरफ से नए संस्कार केंद्र वीर तेजाजी सरस्वती संस्कार केंद्र का शुभारंभ किया गया। आदर्श विद्या मंदिर के पूर्व छात्र संजीव बुडानिया के सहयोग से यह शुरू किया गया। विप्र नारी संघ अध्यक्ष निहारिका शर्मा, नंदा शर्मा, पूनम शर्मा, रेखा शर्मा, पूनम शर्मा, मोनिका शर्मा, सीमा शर्मा ने 80 बच्चों को शिक्षण सामग्री बांटी। संस्था संचालक गुरु हितेश ने आभार जताया। कार्यक्रम में बुडानिया का सम्मान किया गया। इस दौरान विद्या भारती के क्षेत्रीय संस्कार केंद्र प्रमुख महिपाल प्रजापत, आदर्श शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष मदनलाल प्रजापत, सह सचिव मनीष बैदी, कार्यालय सचिव महेश शर्मा अतिथि रहे। महिपाल प्रजापत ने विद्या भारती की रीति-नीति के बारे में बताया। हितेश पांडे, राजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *