चूरू | सुभाष चौक पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा का स्वागत किया। आतिशबाजी कर व एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। जिलाध्यक्ष शर्मा ने आभार जताया। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष मंगतूराम चोटिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेश्याम सैनी, संतोष महनसरिया, सुरेश सारस्वत, दिनेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र राकसिया, विजय बावलिया, महेंद्र चौबे, विश्वनाथ राजगुरु आदि मौजूद रहे।


