चूरू | चूरू मार्शल आर्ट क्लब में मार्शल आर्ट बेल्ट परीक्षा हुई, जिसमें 23 खिलाड़ियों ने बेल्ट परीक्षा उत्तीर्ण की। कोच कविंद्र राठौड़ ने बताया कि दिव्य, अहम, रेने, वीरप्रताप, माही, मानवेंद्र व नवाजिश ने येलो बेल्ट परीक्षा उत्तीर्ण की। वहीं रेहान, जागृति, हुमायरा, इरा, आरव, देवांश ने ग्रीन बेल्ट, युवल, कनिष्क, प्रशांत ,हर्षित, गजेंद्र, वरुण ने ब्लू बेल्ट अंशुमन तथा शाहजेब, शनाया और कार्तिक ने रेड बेल्ट की परीक्षा उत्तीर्ण की।


