चूरू | किरोड़ीमल मीणा आदिवासी मीणा छात्रावास में रविवार को राष्ट्रीय मीणा महासभा जिला चूरू की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष डॉ. मोहरसिंह मीणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में मृत्यु भोज, बाल विवाह, दहेज प्रथा आदि सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के विषय पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि गिरधारी लाल मीणा व विशिष्ट अतिथि रोहिताश मीणा राजगढ़ थे। इस मौके पर वक्ताओं ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को त्यागने का आह्वान किया। मुख्य संगठन सचिव झाबरमल मीणा, मुख्य अतिथि मीणा, विशिष्ट अतिथि रोहिताश, खमानाराम, विष्णु मीना, संयुक्त सचिव योगेंद्र मीणा आदि वक्ताओं ने नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया तथा नशा त्यागने के लिए प्रेरित किया। बैठक में सचिन मीना, फतेहचंद मीणा, ओमप्रकाश मीणा रतनगढ़, वेलाराम मीणा, जितेंद्र, मनीष, अनुराग, राज दीवान आदि उपस्थित थे।


