चूरू | भालेरी पुलिस ने एक युवक के पास से टोपीदार बंदूक जब्त कर उसे गिरफ्तार किया। एसएचओ फरमान खान ने बताया कि गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक हथियार लेकर घूम रहा है। पुलिस ने खींवासर-भैरूसर के रास्ते पर पुलिस को देखकर भाग रहे राकेश कुमार मेघवाल निवासी जोड़ी पटटा सांत्यू की तलाशी ली, तो उसके पास एक टोपीदार बंदूक मिली। पुलिस ने बंदूक जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया।


