चूरू | राजस्थान पेंशनर समाज जिला शाखा की मासिक बैठक सोमवार सुबह 11 बजे से होगी। पेंशनर समाज जिलाध्यक्ष बिरजू सिंह राठौड़ ने बताया कि बैठक में नियमित गतिविधियों के साथ फरवरी माह में जन्म दिवस वाले पेंशनरों का सम्मान किया जाएगा। इसके साथ ही जयपुर में गत माह हुई पेंशनर प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए निर्णयों की भी जानकारी दी जाएगी।


