3 साल में राजधानी रांची में होंगे 4 मेडिकल कॉलेज:अप्रैल में 50 सीटों के साथ शुरू हो सकता है ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज

सरकार की योजना है कि राज्य में मेडिकल की पढ़ाई बेहतर तरीके से हो। राज्य में मेडिकल कॉलेज की संख्या और एमबीबीएस व पीजी सीटें भी बढ़ाई जाएं। इसे लेकर राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। कांके में रिम्स को विस्तार देते हुए मरीजों का भार कम करने के लिए नया मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का निर्माण कराने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। रिम्स-2 की प्लानिंग 100 एमबीबीएस सीटें बढ़ाने के हिसाब से की गई है। सरकार का लक्ष्य है कि राजधानी रांची में मेडिकल एजुकेशन का हब डेवलप हो। वर्तमान में रांची में रिम्स एक मात्र मेडिकल कॉलेज है। लेकिन अगले तीन सालों में रांची में चार मेडिकल कॉलेज होंगे और एमबीबीएस की सीटें 180 बढ़कर 500 हो जाएंगी। रिम्स में सीटें 180 से बढ़ाकर 250 करने की तैयारी, कांके व स्मार्ट सिटी में दो मेडिकल कॉलेजों में भी सौ-सौ सीटें होंगी ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज को अप्रूवल का इंतजार नामकुम में ईएसआईसी का अस्पताल बनकर पूरी तरह तैयार है। इसे मेडिकल कॉलेज के रूप में डेवलप किया गया है, ताकि राजधानी में मेडिकल सीटें बढ़ाई जा सकें। इस अस्पताल का निर्माण 50 एमबीबीएस सीट के हिसाब से कराया गया है। 220 बेडेड इस अस्पताल में मरीजों को हर तरह की सुविधा दिए जाने का लक्ष्य है। यहां सिर्फ सामान्य बीमारियों का ही इलाज नहीं होगा, बल्कि सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स सेवा देंगे। तीन साल में पूरे होंगे दोनों मेडिकल कॉलेज दो नए मेडिकल कॉलेज खुलने की तैयारी जोरों पर है। एक सरकारी मेडिकल कॉलेज जो कांके के सुकुरहुटू में बनेगा। इसका नाम रिम्स-2 होगा। इस मेडिकल कॉलेज को एमबीबीएस की 100 सीटों पर पढ़ाई होगी। जबकि स्मार्ट सिटी में प्राइवेट मेडिकल कॉलेज (अपोलो) में भी 100 सीटों पर एमबीबीएस की पढ़ाई हो सकेगी। दोनों मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल को तीन साल के अंदर शुरू करने की योजना है। रिम्स सीटें बढ़ाने का एनएमसी से करेगा अनुरोध इधर, राज्य के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज रिम्स में अभी एमबीबीएस की 180 सीटें हैं। हालांकि इसे बढ़ाकर 250 करने की तैयारी साल 2019 में शुरू हुई थी, लेकिन मैनपावर व इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी के कारण सीटें नहीं बढ़ सकी थीं। इधर, इन पांच सालों में रिम्स ने एमबीबीएस की क्लास के लिए अलग एकेडमिक बिल्डिंग बना ली है। वहीं, मैनपावर नियुक्ति की तैयारी जारी है। तीन सालों में केवल रांची में होंगी 500 एमबीबीएस सीट स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने का काम निरंतर जारी है। कांके में मेडिकल कॉलेज का डीपीआर लगभग तैयार हो चुका है। 700 बेडेड मेडिकल कॉलेज का निर्माण जल्द शुरू होगा। इसमें एमबीबीएस की 100 सीटों पर पढ़ाई की क्षमता के अनुकूल बनाया जा रहा है। इसके अलावा रिम्स में भी सीटें बढ़ाकर 250 कराने की प्रक्रिया शुरू करेंगे। आने वाले तीन सालों में सिर्फ रांची में एमबीबीएस की 500 सीटें होंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *