यात्रियों की सुरक्षा में हमेशा तत्पर रहते है जवान:मौत के मुंह से खींच लाए जिंदगी… आरपीएफ जवानों ने अपनी जान पर खेल बचाई यात्रियों की जान

आरपीएफ जवान रेलवे स्टेशनों में अपनी जान पर खेलकर यात्रियों की जान बचा रहे हैं। अपनी ड्यूटी तत्परता से निभाने वाले ये जवान हर वक्त चौकन्ने रहते हैं। रेलवे प्लेटफॉर्म पर आपाधापी में ट्रेन पर चढ़ने के दौरान यात्रियों की छोटी-छोटी लापरवाही उनकी जान तक ले लेती है। आरपीएफ जवान सिर्फ जिंदगियां ही नहीं बचा रहे, बल्कि लोगों को प्रेरणा दे रहे हैं कि कैसे लोग दूसरों की मदद करें। रांची और हटिया रेलवे स्टेशनों में ये जवान यात्रियों की सुरक्षा में हमेशा तत्पर रहते हैं। इनका कहना है कि हम लोगों की जिंदगियां बचाते हैं या उनकी किसी भी तरह से मदद कर पाते हैं तो उनके परिवार वाले हमें ढेरों आशीर्वाद देते हैं। हमें ट्रेनिंग में सुरक्षा संबंधी सभी बातें बताई जाती हैं। यह भी बताया जाता है कि लोगों की सेवा ही हमारा धर्म है। रांची के आरपीएफ जवानों ने वर्ष 2024 में 8 यात्रियों की और वर्ष 2025 में अबतक एक व्यक्ति की जान बचा चुके हैं। रेलवे परिसर में भी हो रही घटनाओं पर नजर रखते हुए लोगों की मदद करते हैं। यात्रियों को हम फैमिली मानते हैं : मंजू कुमारी हमलोग जब ड्यूटी पर रहते हैं तो सभी यात्रियों को अपनी फैमिली मानते हैं। अगर किसी की जान बच जाए तो यह उनकी फैमिली के लिए अनमोल होता है। यह कहना है 4 साल से रांची रेलवे स्टेशन में कार्यरत छपरा से आईं लेडी कांस्टेबल मंजू कुमारी का। उन्होंने कहा कि स्टेशन पर जब हम रहते हैं तो पूरी तरह से चौकन्ने रहते हैं। यात्रियों की सुरक्षा हमारा कर्तव्य : रंजीत कुमार एसआई रंजीत कुमार ने कहा कि सीनियरों से हम इंस्पायर होते हैं। हमारा कर्तव्य है यात्रियों की सुरक्षा करना। जब ड्यूटी पर हम सभी जवान रहते हैं तो पूरी तरह से चौकन्ने रहते हैं। यात्रियों को भी रनिंग ट्रेन पर चढ़ना और उतरना नहीं चाहिए। मैंने यात्री को जब सुसाइड करने से बचाया तो उनके परिवार वालों ने हमें खूब आशीर्वाद दिया। अधिकारियों से मिलती है प्रेरणा : कमल महतो हेड कांस्टेबल कमल महताे ने कहा कि हमलोग अपनी ड्यूटी बखूबी निभाते हैं। कोशिश करते हैं कि किसी को कोई नुकसान नहीं हो। हमलोग पैसेंजर पर ध्यान देते हैं। यात्री को यात्रा करने में सुविधा का भी ध्यान रखते हैं। ऊपर के अधिकारियों से प्रेरणा मिलती है। दिन-रात हर समय हम ड्यूटी पर अलर्ट रहते हैं। 2024 और 2025 की घटनाएं… गिरते हुए देखा और दौड़ कर पकड़ लिया

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *