रांची में खुला ह‍ियरजैप का 24वां केंद्र, सुनने व बोलने की सभी समस्याओं के समाधान उपलब्ध

रांची के हिनू स्थित शरणम टावर के ग्राउंड फ्लोर में रविवार को हियरजैप के 24वें केंद्र का शुभारंभ हुआ। ह‍ियरजैप का रांची में यह चौथा और ब‍िहार-झारखंड में 24वां केंद्र है। इस केंद्र में सुनने और बोलने की सभी समस्‍याओं का समाधान उपलब्‍ध है। व‍िश्‍व स्‍तरीय मशीनों के माध्‍यम से नवजात श‍िशुओं से लेकर बुजुर्गों, द‍िव्‍यांगों तक की हर जांच व‍िशेषज्ञ ऑड‍ियोलाज‍िस्‍ट द्वारा की जाती है। ह‍ियरजैप सुनने और बोलने की समस्‍या का समाधान देने वाली ऐसी कंपनी है, ज‍िसकी इकाइयां देश भर में फैली हुई हैं। देश के दस राज्‍यों में स्‍थाप‍ित 150 सेंटरों में 200 से अध‍िक व‍िशेषज्ञ ऑड‍ियोलाज‍िस्‍ट अपनी सेवा दे रहे हैं। स्‍पीच एंड ह‍ियर‍िंग केयर के डायरेक्‍टर अनुराग कुमार ने कहा- हमें बहुत खुशी है क‍ि ह‍ियरजैप के साथ म‍िलकर हम और बेहतर सेवा लोगों को दे पा रहे हैं। दोनों कंपन‍ियों का ब‍िजनेस अब करीब सौ करोड़ के सालाना टर्नओवर के करीब पहुंच चुका है। ह‍ियरजैप के फाउंडर राजा ने कहा क‍ि हमारे ल‍िए यह व‍िशेष उपलब्‍ध‍ि है क‍ि ब‍िहार-झारखंड में अपनी सेवा से हजारों लोगों को संतुष्‍ट करने वाली स्‍पीच एंड ह‍ियरिंग केयर अब हमारे साथ जुड़ चुकी है। उनके हुनरमंद ऑड‍ियोलाज‍िस्‍ट हमारे मजबूत नेटवर्क और तकनीक के साथ न‍िश्‍च‍ित तौर पर इस क्षेत्र में कामयाबी का झंडा गाड़ेंगे। व‍िश्‍व प्रसिद्ध फ‍िल‍िप्‍स ब्रांड के एआई आधार‍ित ह‍ियर‍िंग एड (श्रवण मशीन) सभी केंद्रों पर उपलब्‍ध है। कंपनी ने अभिनेता सोनू सूद को अपना ब्रांड एंबेस्‍डर बनाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *