बजट में मिडिल क्लास की समृ​िद्ध पर हुआ काम:विजय

गोविंदपुर|भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय चौरसिया ने रविवार को हरदेवराम स्मृति भवन में मीडिया को बताया कि यह आम आदमी का बजट है। 1947 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में यह बजट अहम होगा। पहली बार 12 लाख तक के इनकम को टैक्स फ्री करना मोदी सरकार का ऐतिहासिक कदम है। मिडिल क्लास की समृद्धि की योजना पर काम हुआ है। उन्होंने बताया कि राजकीय कोष खाते को न्यूनतम करते हुए सरकार ने बजट पेश किया है। ग्रामीण जिलाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, आईटी सेल के प्रदेश संयोजक अमरनाथ झा, जिला मीडिया प्रभारी रतिरंजन गिरि, मंडल अध्यक्ष तालेश्वर साव, विरनची सिंह, बमबम साव, जग्गू साव के साथ अन्य लोगों ने भी केंद्र सरकार की इस बजट की सराहना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *