अनदेखी .चांसलर के आदेश को नहीं मानते राज्य के विश्वविद्यालय:केयू व महिला विवि ने 26 दिन बाद भी नहीं भेजा एकेडमिक व एग्जाम कैलेंडर

एजुकेशन रिपोर्टर | जमशेदपुर राजभवन के निर्देश के बाद भी कोल्हान ​यूनिवर्सिटी व जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी ने 2025 का एकेडमिक और एग्जाम कैलेंडर जारी नहीं किया है। राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने 7 जनवरी को निर्देश जारी कर राज्य के सभी विश्वविद्यालयों को एकेडमिक और एग्जाम कैलेंडर-2025 बनाकर भेजने का आदेश दिया था। इस संबंध में राज्यपाल के प्रधान सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने राज्य की सभी 12 स्टेट यूनिवर्सिटीज को चिट्ठी भेजी है। इसमें विलंब किए बिना एकेडमिक और एग्जाम कैलेंडर राजभवन को भेजने का निर्देश था। इन विश्वविद्यालयों को भेजा गया था पत्र : रांची यूनिर्विटी, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी, झारखंड स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी, झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, झारखंड रक्षा शक्ति यूनिवर्सिटी, कोल्हान यूनिवर्सिटी, विनोबा भावे यूनिवर्सिटी, नीलांबर-पीतांबर यूनिवर्सिटी, बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी, सिदो-कान्हू विवि और जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी। कोल्हान विश्वविद्यालय समेत राज्य के किसी भी सरकारी विश्वविद्यालय में सेशन नियमित नहीं है। लेकिन किसी भी परीक्षा का सेशन नियमित नहीं है। एकेडमिक एक्टिविटी और परीक्षाओं पर नजर रख रहे शिक्षकों का कहना है- एकेडमिक कैलेंडर और परीक्षा कैलेंडर सख्ती के साथ लागू करने से सेशन नियमित करने का लक्ष्य आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। सेशन नियमित नहीं होने के कारण स्टूडेंट्स कई प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने से वंचित रह जाते हैं, जो उनके कॅरियर को प्रभावित करता है। कोल्हान विवि का यह सत्र लेट चल रहा है यूजी: सत्र 2023-27 पीजी: सत्र 2023-25 पीजी: सत्र 2022-24 बीएड: सत्र 2023-25 एलएलबी: सत्र 2022-25 एलएलबी: सत्र 2023-26 एमसीए : सत्र 2023-25

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *