ग्रामीण जिला चुनाव के लिए आरती कुजूर को सौंपी गई जिम्मेवारी भाजपा का सांगठनिक चुनाव फरवरी में जल्द शुरू होगा। इसे लेकर प्रदेश नेतृत्व ने प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह को भाजपा महानगर का चुनाव पदाधिकारी बनाया है। पूर्व विधायक बिरंची नारायण को पर्यवेक्षक नियुक्ति किया गया है। इन दोनों की मौजूदगी में सांगठनिक चुनाव कराया जाएगा। भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष से लेकर बूथ अध्यक्ष का चुनाव फरवरी के समापन से पहले हो जाएगा। साथ ही भाजपा महानगर से लेकर अन्य जिलों के अध्यक्षों का भी चुनाव होगा। अभी भाजपा का सदस्यता अभियान चल रहा है। इसके समापन के बाद बूथ अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा। पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण जिला के चुनाव के िलए भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर को चुनाव पदाधिकारी आैर पूर्व सांसद सुनील सिंह को पर्यवेक्षक बनाया गया है।


