घर बुलाकर मारपीट करने वाले 4 आरोपियों पर केस

फाजिल्का | थाना सिटी पुलिस ने घर बुलाकर मारपीट करने वाले 4 आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी भगवान चंद ने बताया कि उनको अक्षय कटारिया वासी धोबी घाट मलकाना मोहल्ला फाजिल्का ने बयान दर्ज करवाए थे कि बीती 24 जनवरी को रात करीब 9 बजे वह अपने उधार दिए पैसे लेने तन्नू उर्फ तरुण वासी जट्टिया मोहल्ला फाजिल्का के घर गया था, जिसके गले में सोने की 2 चेन और हाथ में सोने का कड़ा था। वहां तन्नू के घर कीर्ति, बुद्धि उर्फ अंकुश वासी जट्टिया मोहल्ला फाजिल्का, अंकुश वासी नेहरू नगर फाजिल्का मौजूद थे। तब तन्नू ने अपने मकान की रजिस्ट्री गहने रखने के बहाने अपने घर के अंदर अक्षय कटारिया को बुला लिया और तन्नू की पत्नी कीर्ति ने दरवाजा बंद कर लाइट बंद कर दी। फिर चारों ने मिलकर अक्षय कटारिया की मारपीट की और उसके गले में पहनी दोनों सोने की चेनें और हाथ में पहना कड़ा खींचकर निकाल लिया। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *