पंजाब ने बास्केटबॉल का गोल्ड जीता, तमिलनाडु को 80-64 से हराया

उत्तराखंड के देहरादून में चल रहे 38वें नेशनल गेम्स में पंजाब ने बास्केटबॉल में स्वर्ण पदक जीतकर एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखा। फाइनल मुकाबले में पंजाब ने तमिलनाडु को 80-64 से मात दी। इससे पहले, पंजाब ने क्वार्टर फाइनल में मध्य प्रदेश, सेमीफाइनल में राजस्थान और दिल्ली को हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया था। पंजाब बास्केटबॉल एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी तेजा सिंह धालीवाल ने कहा कि पिछली बार गोवा में भी पंजाब ने गोल्ड जीता था और इस बार भी खिलाड़ियों ने अपनी जीत बरकरार रखी। पंजाब की टीम में अम्जयोत सिंह गिल, अमृतपाल सिंह, पालप्रीत सिंह बराड़, गुरबाज सिंह संधू, प्रिंसपाल सिंह, गुरविंदर सिंह, नवाज सिंह, नवकर्मण सिंह, चाहल, करणदीप सिंह, विशाल शर्मा, आकाशदीप शर्मा और अभिषेक राठी शामिल रहे। टीम के साथ हेड कोच राजिंदर सिंह, कोच परमदीप सिंह और मैनेजर गुरिंदरजीत सिंह मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *