ओवरऑल ट्रॉफी गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स ने जीती

लुधियाना| गुरु नानक खालसा कॉलेज फॉर वुमन, गुजरखान कैंपस, मॉडल टाउन में 10वीं प्रोफेसर गुरबीर सिंह सरना मेमोरियल इंटर-कॉलेज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्वर्गीय प्रोफेसर गुरबीर सिंह सरना की स्मृति में आयोजित किया गया। प्रतियोगिताओं में लुधियाना और आसपास के 28 कॉलेजों ने भाग लिया। इस अवसर पर काव्य पाठ, भाषण, संगीत, वाणिज्य, आईटी, गृह विज्ञान, ललित कला, जन संचार और व्यवसाय प्रबंधन जैसे विभिन्न आयोजन किए गए। मुख्य अतिथि के रूप में सहायक आयुक्त और जोनल कमिश्नर नगर निगम, जसदेव सिंह सेखों ने भी भाग लिया और विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। ओवरऑल ट्रॉफी और 5100 रुपये का नकद पुरस्कार गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स ने जीता। गुरु नानक खालसा कॉलेज फॉर वुमन गुजरखान कैंपस मॉडल टाउन को 3100 रुपये के नकद पुरस्कार के साथ प्रथम रनर अप ट्रॉफी मिली। वहीं, गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज ने तीसरे स्थान पर रहते हुए 2100 रुपये का नकद पुरस्कार प्राप्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *