लुधियाना|भारत विकास परिषद चेरिटेबल ट्रस्ट पंजाब(बीवीपीसीटी) द्वारा सीनियर सिटीजन कॉन्क्लेव के सहयोग से निशुल्क कृत्रिम अंगदान कैंप का आयोजन किया गया। दिव्यांग सहायता केंद्र रिषी नगर में यह कैंप आयोजित किया गया। इसमें 34 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग, कैलीपर, क्रच, ट्राइसाइकिल और हियरिंग एड दिए गए। सेक्रेटरी राजेश नोहरिया ने सभी का स्वागत किया। अब तक 68601 दिव्यांग जनों को कृत्रिम अंग दिए जा चुके हैं। इस मौके पर प्रधान कर्नल रवि जैन, राजिंदर बांसल, पवन अग्रवाल, डीपी शर्मा, कर्नल आरके जैन, डॉ. आरएल नारंग, रमेश गोयल, भुवनेश गोयल, ज्योति अग्रवाल और अन्य मौजूद रहे।


