पंजाब को कैंसर मुक्त बनाने की पहल, सीसीए ने यूनाइटेड बाई यूनिक किया लॉन्च

कैंसर सेंटर्स ऑफ अमेरिका (सीसीए), लुधियाना ने विश्व कैंसर दिवस पर ‘यूनाइटेड बाई यूनिक’ पहल की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य पंजाब को कैंसर मुक्त बनाना है। इस अभियान के तहत मुफ्त परामर्श, कैंसर उपचार पर विशेष छूट और पीईटी सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही 24X7 कैंसर हेल्पलाइन 01616669999 के जरिए लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर बाइक रैली निकाली गई, जिसमें 300 से अधिक बाइकर्स ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में डॉ. अमित धीमान, डॉ. मनोज बेहरा, डॉ. जसपिंदर कौर और डॉ. सतविंदर सिंह ने कैंसर जागरूकता, निदान और शुरुआती जांच की महत्ता पर जोर दिया। डॉ. धीमान ने कहा कि यूनाइटेड बाई यूनिक थीम के तहत व्यक्तिगत देखभाल पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सीसीए पूरे फरवरी महीने मुफ्त कैंसर चेकअप और पीईटी सीटी स्कैन पर छूट प्रदान करेगा। डॉ. जसपिंदर कौर ने कहा कि मैमोग्राफी और पैप स्मीयर जैसी स्क्रीनिंग जांचों से पंजाब को कैंसर मुक्त बनाने में मदद मिलेगी। यह अत्याधुनिक सुविधा एसपीएस अस्पताल, लुधियाना में उपलब्ध है, जो 300 बेड वाला मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *