लुधियाना| पंजाब डाइंग एसोसिएशन ने आम बजट का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि आम बजट में प्रावधान के तहत अब कोई भी कपड़ा चीन से हेरा फेरी से या चोरी से नहीं आ सकेगा। बजट में गरीब, युवा, किसानों के हित में कई कदम उठाए गए हैं। केंद्र सरकार का यह कदम स्वागत योग्य है। पंजाब डाइंग एसोसिएशन के डायरेक्टर कमल चौहान ने कहा कि हम केंद्र सरकार का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने इनकम टैक्स की दरें भी कम कर दी हैं। बजट में अब कोई भी कपड़ा चीन से हेरा फेरी से या चोरी से नहीं आ सकेगा। जो भी कोई कपड़ा आएगा उसे पर 115 रुपये किलो आयात शुल्क लगेगा। इससे भारत के कारोबारियों को लाभ होगा। केंद्रीय बजट सकारात्मक एवं स्वागत योग्य है। सेक्रेटरी बॉबी जिंदल ने कहा कि बजट के माध्यम से केंद्र सरकार की ओर से देश के विकास की गति को और बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। बजट में की घोषणाआंें से इंडस्ट्रीज को भी लाभ होगा। इससे देश के विकास को और गति मिलेगी। बजट में गरीब, युवा, किसानों के हित में कई कदम उठाए गए है। बॉबी जिंदल कमल चौहान


